
Jio ने लॉन्च किया खास ऑफर, एक रिचार्ज में चलेगा चार लोगों का फोन, सिर्फ इतने रुपये देने होंगे
AajTak
Jio Postpaid Plans: जियो के पोर्टफोलियो में आपको कई रिचार्ज ऑप्शन मिलते हैं. कंपनी ने अब इसमें कुछ नए जोड़ दिए हैं. यानी Jio ने नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो फैमिली पैक के साथ आते हैं. अगर आप चार लोगों के लिए एक ही प्लान चाहते हैं, तो जियो ने नए रिचार्ज ऑप्शन्स का फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल्स.
Jio ने अपना नया रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है, जो फैमिली यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ब्रांड ने Jio Plus पोस्टपेड प्लान्स रिलीज किए हैं, जो 399 रुपये की शुरुआती कीमत पर आते हैं. इस प्लान में आप तीन अन्य यूजर्स को भी जोड़ सकते हैं. यानी एक ही रिचार्ज में चार लोगों का काम चलेगा.
वैसे तो 4 लोगों वाला जियो का पोस्टपेड प्लान पहले से मौजूद है, लेकिन उसकी कीमत ज्यादा है. वहीं इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अपने हिसाब से कनेक्शन चुनने की आजादी भी मिलती है. यानी यूजर्स दो, तीन या चार कनेक्शन्स को एड ऑन कर सकते हैं. उन्हें इसी हिसाब से कीमत भी अदा करनी होगी.
Jio ने चार नए प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 299 रुपये, 399 रुपये, 599 रुपये और 699 रुपये है. ये सभी प्लान्स 22 मार्च से कंज्यूमर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे. आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल्स.
सबसे पहले बात करते हैं इंडीविजुअल रिचार्ज प्लान्स की. इसकी शुरुआत 299 रुपये से होती है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ, 30GB डेटा, अनलिमिटेड SMS जैसी सुविधाएं मिलती है. वहीं दूसरा प्लान 599 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस, डेटा और SMS की सुविधा मिलती है. आप इस प्लान का फ्री ट्रायल भी ले सकते हैं. यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा.
अब बात करते हैं Jio के फैमिली प्लान्स की. 399 रुपये के नए प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 75GB डेटा, अनलिमिटेड SMS और तीन कनेक्शन्स ऐड-ऑन की सुविधा मिलती है. याद रखें कि हर कनेक्शन ऐड-ऑन के लिए आपको 99 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. आप इसका फ्री ट्रॉयल भी यूज कर सकते हैं.
वहीं 699 रुपये के पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100GB डेटा और अनलिमिटेड SMS की सुविधा मिलती है. इसमें यूजर्स को Netflix, Amazon Prime जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. जियो के इस प्लान में भी आप 3 अतिरिक्त कनेक्शन जोड़ सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











