
Jharkhand: नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा, 5 राइफल और 500 कारतूस बरामद
AajTak
Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा में नक्सली ऑपरेशन के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई की गई है. बता दें कि इससे पहले भी पुलिस को नक्सली के ठिकाने से हथियार बरामद किए थे.
झारखंड में लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में पेशरार के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया. एसपी आर रामकुमार के नेतृत्व में यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभियान में एक इंसास राइफल, एक एसएलआर और दो 303 राइफल, एक सेमी आटोमैटिक राइफल और 500 से अधिक गोलियां बरामद की गई हैं.
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि विगत दिनों मुठभेड़ के बाद पकड़े गए नक्सली गोविंद बिरजिया की निशानदेही पर असलहे बरामद किए गए हैं. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की घेराबंदी तेज करते हुए सर्च ऑपरेशन जारी रखा है.
पहले भी पुलिस को यहां मिले थे हथियार
बता दें कि इससे पहले झारखंड के लोहरदगा में एक वांछित नक्सली का घर कुर्क करने गई पुलिस ने नक्सली के घर से 5 रेगुलर राइफल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए थे. पुलिस की छापेमारी के दौरान नक्सली संदीप उरांव मौके से फरार हो गया था.
संदीप उरांव को संदीप भगत के नाम से भी जाना जाता है. संदीप नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक्टिव सदस्य रहा है. नक्सली के खिलाफ अदालत ने कुर्की और जब्ती का वॉरंट जारी किया था.
पुलिस वॉरंट का तामील कराने के लिए मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद जब्ती के दौरान पुलिस को हथियार मिले. जो कारतूस पुलिस को मिले थे, वे थ्री नॉट थ्री के थे. पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के वांछित नक्सली संदीप पर कई आपराधिक और उग्रवादी केस दर्ज थे.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








