
Jharkhand: दुमका में फिर अंकिता जैसा केस, एकतरफा प्रेम में लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, लोगों को याद आई अंकिता
AajTak
Jharkhand: दुमका में फिर एक तरफा प्रेम में लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. लड़की को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है.
Jharkhand News: दुमका में एक बार फिर एकतरफा प्रेम में लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. बुरी तरह झुलसी लड़की को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसने शादी ने इनकार कर दिया था. जिससे नाराज होकर युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया. आरोपी इस घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. इससे पहले अंकिता नाम की लड़की को उसी के घर में शाहरुख नाम के युवक ने उसे जिंदा जला दिया था.
यह घटना जरमुंडी थाना इलाके भालकी पंचायत के भरतपुर गांव की है. जहां मारुति कुमारी नाम की लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी को पकड़ने के लिए दुमका पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. इस घटना में पीड़िता तब तक 70 फीसदी तक जल चुकी थी.
जानकारी के मुताबिक, मारुति कुमारी और राजेश राउत की दोस्ती साल 2019 में हुई थी. लेकिन इसी साल फरवरी में राजेश राउत की कहीं और शादी हो गई. इसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़का तलाशने लगे. लेकिन राजेश राउत का मारुति से कहना था, ''मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा.''
इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी. राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है.
बता दें कि इससे पहले दुमका में बीते 23 अगस्त को एकतरफा प्रेम में 12 क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को उसी के घर में जिंदा जलाकर मार डाला था. वो लड़की से एकतफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए बार-बार दबाव बनाता था. शाहरुख ने अंकिता पर देर रात सोते समय खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी, जिसमें वह 90 प्रतिशत जल गयी थी.
(रिपोर्ट- मृत्युंजय पांडे)

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





