
Jharkhand: जहरीली गैस से टैंक में 3 सगे भाई और मिस्त्री की मौत... गढ़वा में हादसे से मचा हड़कंप
AajTak
गढ़वा जिले के नवादा गांव में सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस के रिसाव से तीन सगे भाई अजय, चंद्रशेखर और राजू चौधरी और मिस्त्री मल्टू राम की मौत हो गई. टैंक का सेटिंग खोलने के दौरान चारों अंदर गए और दम घुटने से बाहर नहीं लौट पाए. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के गढ़वा जिले के नवादा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन सगे भाई और एक मिस्त्री की मौत हो गई. घटना तब हुई जब नए बने सेफ्टी टैंक का सेटिंग खोलने का काम चल रहा था और टैंक में जहरीली गैस भर जाने के कारण चारों दम तोड़ दिया. इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक और सन्नाटे में डाल दिया है.
दरअसल, मृतकों की पहचान नवादा निवासी मोती चौधरी के पुत्र अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42), राजू शेखर चौधरी (55) और गांव के ही मल्टू राम के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजू चौधरी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था और नए सेफ्टी टैंक का सेटिंग खोलने का काम चल रहा था. सबसे पहले मल्टू राम टैंक में गया, लेकिन बाहर नहीं आया.
यह भी पढ़ें: झारखंड के गढ़वा में वज्रपात का कहर... मैट्रिक टॉपर सहित तीन की मौत, एक युवक घायल
इसके बाद राजू शेखर टैंक में उतरा और फिर अजय चौधरी तथा चंद्रशेखर भी एक-एक कर अंदर गया. मगर, चारों ही बाहर नहीं लौट पाया. फिर ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद चारों को टैंक से बाहर निकाला. उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.
हादसे की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, एसडीपीओ नीरज कुमार और गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की समीक्षा की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि टैंक में जहरीली गैस भर जाने के कारण चारों की मौत हुई होगी.
परिजन और ग्रामीणों में दुख और आक्रोश

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






