
Jharkhand: खड़ी ट्रक से टकराई कार, दोस्त की मौत देख युवती को लगा गहरा सदमा, हार्ट अटैक से मौत
AajTak
रांची-टाटा फोरलेन पर खड़ी ट्रक से कार टकराने से रितु राज की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोस्त जान्हवी ने सदमे में आकर हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया. वे शादी समारोह से लौट रहे थे, जब कार चालक को झपकी आ गई. हादसे में रितु की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई.
रांची-टाटा फोरलेन पर तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. खड़ी ट्रक से कार के टकरा जाने से कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बगल सीट पर बैठी युवती ने सदमे में आकर हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया. हादसे में मृतकों की पहचान रितु राज कुमार और जान्हवी कुमारी के रूप में हुई, जो जमशेदपुर के रहने वाले थे. दुर्घटना में कार सवार युवक की बहन रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा गया है.
जानकारी के मुताबिक, रितु राज अपनी बहन और दोस्त जान्हवी कुमारी के साथ रांची में एक शादी समारोह में शामिल होकर जमशेदपुर लौट रहे थे. देर रात तक जागने के कारण कार चला रहे रितु राज को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया और कार के परखच्चे उड़ गए.
ये भी पढ़ें- Khunti: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई , सड़क हादसे में गेल इंडिया के 2 कर्मचारियों की मौत
हादसे में कार चला रहे रितु राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बगल में बैठी जान्हवी कुमारी अपने दोस्त को मृत देखकर सदमे में चली गई. अत्यधिक भावनात्मक आघात के कारण उसे हार्ट अटैक आया और उसने भी दम तोड़ दिया. हादसे में पीछे की सीट पर बैठी रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई.
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हादसे की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे शवों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल रोहिणी सिंह को तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









