
JEE Mains Difficulty Level: मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री सब टफ... कुछ ऐसा रहा JEE Mains का पेपर
AajTak
छात्रों के बीच जाने-माने शिक्षक नितिन विजय ने बताया कि जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 1 में मैथ्स सेक्शन काफी टफ रहा और फिजिक्स-केमिस्ट्री का पेपर भी काफी लेंदी थी. अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो इस साल का पेपर काफी कठिन रहा है. यहां तक कि केमिस्ट्री का पेपर हमेशा सरल आता है लेकिन इस बार वह भी कठिन था.
इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला पाने के लिए छात्र जेईई परीक्षा की कड़ी मेहनत करते हैं. हाई कटऑफ के कारण कुछ ही छात्रों का चयन बड़े संस्थानों में हो पाता है. इस साल का पेपर कई छात्रों के लिए कठिन साबित हुआ है. मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि इस साल का पेपर उम्मीद से ज्यादा कठिन था, जिससे कटऑफ क्लियर करना चुनौतीपूर्ण हो गया है.
गौरतलब है कि जेईई मेन 2025 सत्र 1 की अंतिम परीक्षा आज यानी 30 जनवरी, 2025 को होगी. जेईई मेन 2025 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है. सत्र 1 की परीक्षा 22 जनवरी से शुरू हुई थी, और सत्र 2 की परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. 22 से 28 जनवरी तक आयोजित हुई परीक्षाओं के बारे में आजतक की टीम ने छात्रों के बीच मशहूर शिक्षक नितिन विजय से बात की. आइए जानते हैं कि उन्होंने परीक्षा के बारे में क्या कहा.
कैसा रहा जेईई मेन का पेपर?
छात्रों के बीच जाने-माने शिक्षक नितिन विजय ने बताया कि जेईई मेन पेपर 28 जनवरी की शिफ्ट 1 में मैथ्स सेक्शन काफी टफ रहा और फिजिक्स-केमिस्ट्री का पेपर भी काफी लेंदी थी. अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो इस साल का पेपर काफी कठिन रहा है. यहां तक कि केमिस्ट्री का पेपर हमेशा सरल आता है लेकिन इस बार वह भी कठिन था. नितिन ने बताया कि केमिस्ट्री में इनऑर्गेनिक ज्यादा पूछी गई और सबसे टफ भी यही रही. फिजिकल केमिस्ट्री में भी एडवांस लेवल के कुछ सवाल देखे गए. नितिन ने आगे बताया क अधिकांश थ्योरी के सवाल सीधे एनसीईआरटी पर आधारित थे और करीब-करीब सभी चैप्टर कवर किए गए थे.
मैथ्स सेक्शन भी रहा टफ
मैथ्स सेक्शन डूएबल था लेकिन केमिस्ट्री और फिजिक्स से शुरुआत करने वाले स्टूडेंट्स उनमें ही अधिक समय लग जाने से, मैथ्स तक कम ही पहुंच पाए. डिफिकल्टी लेवल की बात करें तो मैथ्स भी कुछ लेंदी थी. वेक्टर से 3 सवाल, कोनिक्स से 2 सवाल आए थे. फिजिक्स को लेकर नितिन विजय ने बताया कि सेक्शन अब तक थोड़ा आसान या मॉडरेट रहता आया है लेकिन मंगलवार को अधिकांश स्टूडेंट्स ने इसे लेंदी और टफ बताया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











