
JEE Main 2022 Application: जेईई मेन एप्लिकेशन विंडो आज होगी बंद, अभी करें अप्लाई
AajTak
JEE Main 2022 Application: एप्लिकेशन विंडो आज 08 अप्रैल, 2022 को बंद हो जाएगी. उम्मीदवार अपने JEE Main Session 1 के आवेदनों में सुधार कर फाइनल सब्मिट कर सकते हैं. एप्लिकेशन करेक्शन के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं और लॉगिन करें.
JEE Main 2022 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2022 एप्लिकेशन विंडो आज 08 अप्रैल, 2022 को बंद हो जाएगी. उम्मीदवार अपने JEE Main Session 1 के आवेदनों में सुधार कर फाइनल सब्मिट कर सकते हैं. एप्लिकेशन करेक्शन के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं और लॉगिन करें.
बता दें कि JEE Main 2022 Application Correction का मौका पहले सत्र की परीक्षा के लिए है. परीक्षा के जून सेशन के लिए एप्लिकेशन करेक्शन की सुविधा आज रात 9 बजे तक होगी. इसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद हो जाएगी. बता दें कि फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों में सुधार नहीं किया जा सकेगा. केवल उन्हीं जानकारी में सुधार किया जा सकेगा जिसमें सुधार की अनुमति है.
JEE Main 2022: ऐसे कर पाएंगे एप्लिकेशन करेक्शन स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: अब होमपेज पर जेईई मेन सत्र 1 करेक्शन लिंक पर जाएं. स्टेप 3: अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सब्मिट कर दें. स्टेप 4: जरूरी सुधार करें और फॉर्म जमा कर दें. स्टेप 5: अपने भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर लें.
उम्मीदवारों को दोबारा सूचित कर दें कि NTA द्वारा JEE Main 2022 को स्थगित कर दिया गया है. अप्रैल सत्र अब जून में होगा और मई सत्र अब जुलाई, 2022 में आयोजित किया जाएगा. सभी उम्मीदवारों को संशोधित तिथियों की जानकारी पहले ही चेक कर लेनी चाहिए. अन्य सभी जानकारियां उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देखें.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











