
'JDU में बड़ी टूट होने वाली है,' अमित शाह से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा का दावा
AajTak
बिहार की राजनीति को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है. वहां नेताओं ने अपने-अपने कनेक्शन जोड़ रखे हैं. नीतीश कुमार का दौर निकल चुका है, जब वक्त था तब उन्होंने उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया. आज की तारीख में वो जहां खड़े हैं उनका और उनकी पार्टी का आधार नहीं है.
जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के भविष्य को लेकर एक बड़ा दावा किया है. राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार की देर शाम दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर अमित शाह से मुलाकात की. उसके बाद शुक्रवार को कुशवाहा पटना पहुंचे और दावा किया है कि जनता दल यूनाइटेड में बड़ी टूट होने वाली है. उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी सवाल उठाए.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड के अंदर हर नेता डरा हुआ है और यही वजह है कि हर किसी ने कहीं ना कहीं अपना कनेक्शन जोड़ रखा है ताकि जब जेडीयू की नाव डूबने लगे तब वह कहीं और निकल जाएं. जेडीयू के नेताओं ने अलग-अलग पार्टियों में अपना संपर्क बना रखा है. जब पार्टी डूबने लगेगी तो पता चल जाएगा कि कौन कहां जाएगा, लेकिन यह बात तय है कि सबने अपना ठिकाना तलाश कर रखा है. ऐसे लोगों को मालूम है कि जेडीयू अब डूबने वाली नाव है. जेडीयू को डूबने से अब दुनिया की कोई ताकत नहीं बचा सकती.
विपक्षी एकजुटता नीतीश का शगूफा
विपक्षी एकजुटता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से किए जा रहे प्रयास को लेकर कुशवाहा ने कहा कि अभी देखते जाइए.. यह सब कुछ कहते-कहते साल 2024 निकल जाएगा. नीतीश कुमार का दौर निकल चुका है, जब वक्त था तब उन्होंने उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया. अगर नीतीश कुमार अपने वक्त का इस्तेमाल सही तरीके से करते तो ऐसी कोई संभावना बन सकती थी लेकिन आज की तारीख में वो जहां खड़े हैं उनका और उनकी पार्टी का आधार नहीं है. नीतीश कुमार किसके साथ खड़े हैं यह बात देखनी चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता को लेकर सब कुछ दिखाने के लिए कर रहे हैं, ताकि उनकी पार्टी को लोगों को लगे कि कुछ हो रहा है.
"कुर्सीवाद जिंदाबाद", बिहार में एक फाइव स्टार होटल तक नहीं, नीतीश के विकास मॉडल पर आरसीपी सिंह ने दागे सवाल
'2024 में मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं'

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



