
JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, CM नीतीश कुमार बोले- जो प्रदेश में देखा, अब देश में दिखेगा
AajTak
पटना में 3 और 4 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है. माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए सांगठनिक तौर पर बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं. बैठक से पहले नीतीश कुमार ने बैठक का जायजा लिया. साथ ही कहा कि जो प्रदेश में देखा, अब देश में दिखेगा.
पटना के जेडीयू कार्यालय में 3 (आज) और 4 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन किया जाएगा. ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. सीएम नीतीश कुमार ने राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक से पहले कहा कि जो प्रदेश में देखा, अब देश में दिखेगा. दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी का साथ छोड़कर RJD समेत अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.
एजेंसी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार (आज) पटना में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर से प्रतिनिधि आएंगे. आज मैं सिर्फ तैयारियों को देखने आया हूं. अगले 2 दिनों के लिए मैं यहां पूरे समय रहूंगा. 4 सितंबर (रविवार) को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए सांगठनिक तौर पर बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं.
नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में उन लोगों के साथ बी गठबंधन कर लिया है, जिस पर उसने कभी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. सीएम ने कहा कि भ्रष्टों को कौन बचा रहा है? क्या कभी कोई ऐसा करने के बारे में सोचेगा? सभी जानते हैं, लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा.
बैठक से पहले जेडीयू को झटका
वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले जेडीयू को मणिपुर में बड़ा झटका लगा है. उसके 6 में से 5 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. जिन 5 विधायकों ने पाला बदला है उनका नाम केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरुण कुमार हैं. अभी तक इन विधायकों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन जेडीयू के लिए ये ना सिर्फ एक झटका है, बल्कि पूर्वोतर में कमजोर होती पकड़ का एक संकेत है. असल में कुछ समय पहले ही अरुणाचल प्रदेश में भी जेडीयू का एक मात्र विधायक बीजेपी में शामिल हो गया था. ऐसे में उस राज्य से जेडीयू का प्रतिनिधित्व ही समाप्त हो गया.
ये भी देखें

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





