
JAWAN Title Announcement Shah Rukh Khan: शाहरुख के जख्मी चेहरे पर बंधी पट्टियां, जवान टीजर आउट, 1 साल बाद होगा धमाका
AajTak
शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर रिलीज हो गया है. मूवी में किंग खान को फैंस पहली बार नयनतारा संग दिखेंगे. जवान को लेकर पहले से फैंस में काफी बज बना हुआ है. मूवी के डायरेक्टर एटली और किंग खान का कॉम्बो क्या धमाल मचाता है, ये फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा.
शाहरुख खान फैंस के लिए 3 मई का दिन किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है. साउथ फिल्ममेकर एटली संग किंग खान के पहले कोलेबोरेशन को लेकर बड़ी अनाउसमेंट हुई है. एटली की मूवी जवान का टीजर रिलीज हो गया है. इस दिन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था.
जवान के टीजर में छाए शाहरुख
जवान के टीजर में शाहरुख खान का लुक देख आपके होश उड़ जाएंगे. जवान बने किंग खान खतरनाक लुक में नजर आते हैं. हमेशा से अपनी लवर बॉय और रोमांटिक हीरो इमेज में चार्म लूटने वाले शाहरुख को आपने इससे पहले ऐसे किरदार में नहीं देखा होगा. बैकग्राउंड स्कोर टीजर की थीम के साथ परफेक्ट मेल खाता है. टीजर में शाहरुख चोटिल दिखते हैं. उनके पूरे चेहरे, सिर और हाथ पर पट्टी बंधी है. ये टीजर देखने के बाद आप यकीनन कहेंगे कि जवान बनकर शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं.
जवान एक्शन पैक मूवी है जो 2 जून 2023 में रिलीज होगी. इसी साल जनवरी में उनकी पठान आएगी. मतलब 2023 किंग खान के नाम होने वाल है. फिल्म जवान को हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा. इसे देख आपको अंदाजा हो गया होगा जवान पैन इंडिया फिल्म है. इसके डायरेक्टर और हीरोइन साउथ से ही हैं. तो किंग खान फैंस, तैयार हो जाए एक धमाकेदार एंटरटेनर को देखने के लिए.
Aashram 3 Twitter Review : खुल गए 'आश्रम' के द्वार, जानिये कैसा है 'कलयुग के बाबा' के दर्शन करने के बाद जनता का हाल?

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












