
Japan Earthquake: टोक्यों में 6.1 तीव्रता का तेज भूकंप का झटका, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं
ABP News
Tokyo Earthquake: मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के पूर्व में चीबा प्रांत में भूकंप का केंद्र 80 KM गहराई में था. भूकंप से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है.
Tokyo Earthquake: टोक्यो के इलाके में गुरूवार की रात को भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया, जिसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.1 मापी गयी है. लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है.
मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के पूर्व में चीबा प्रांत में भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर (48 मील) गहराई में था. भूकंप से इमारतें हिल गयीं लेकिन जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है.
More Related News













