
Japan Earthquake: जापान में जबरदस्त भूकंप में 2 की मौत, हिलीं बड़ी-बड़ी इमारतें
AajTak
Japan Earthquake: जापान के उत्तर पूर्वी इलाके में जबरदस्त भूकंप आया है. रिक्टर स्केल पर 7.3 तीव्रता से आए भूकंप से बड़ी -बड़ी इमारतें हिलने लगी हैं. भूकंप में अब तक 2 की मौत हो चुकी है और 88 लोग घायल हो चुके हैं. तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. भूकंप के बाद फुकुशीमा शहर में बिजली चली गई. भूकंप के झटके टोकियो तक महसूस किए गए. जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. इस बार आया भूकंप सामान्य से कहीं ज्यादा है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई थी. रात 8.06 बजे (जापान में 11.30) आए भूकंप का केंद्र टोक्यो से 297 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











