
Janhvi Kapoor-Khushi Kapoor की COVID रिपोर्ट नेगेटिव, लिखा- मुश्किल थे पहले दो दिन
AajTak
जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके लिखा-मैं और मेरी बहन 3 जनवरी को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. हम BMC के होम आइसोलेशन के पीरियड को पूरा कर चुके हैं और अब हम दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
कपूर परिवार पर कोरोना का काला साया पड़ता हुआ नजर आ रहा है. अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और रिया कपूर के बाद उनकी बहन और बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया. जाह्नवी के साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर की रिपोर्ट भी 3 जनवरी को पॉजिटिव आई थी. जाह्नवी ने अपनी एक पोस्ट के जरिए अपने और खुशी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी फैंस संग साझा की है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












