
J-K: श्रीनगर के चनपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के घेरे वाले इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खास इनपुट के बाद श्रीनगर के चनपोरा इलाके में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब वहां घेराबंदी की जा रही थी.
पिछले दिनों पर आतंकियों की ओर से आम लोगों पर किए गए हमले और कई हत्याओं के बाद सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की ओर से आज गुरुवार को श्रीनगर के चनपोरा इलाके में आतंकियों की तलाश शुरू की गई तो एनकाउंटर शुरू हो गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के घेरे वाले इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट के बाद श्रीनगर के चनपोरा इलाके में उस समय एनकाउंटर शुरू हो गया जब वहां घेराबंदी की जा रही थी. आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू की गई जिसके परिणामस्वरूप एनकाउंटर शुरू हो गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












