
J-K: राजौरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया. सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमले को नाकाम कर दिया. हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सेना के कैंप को निशाना बनाया है. राजौरी में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया. आतंकी हमले में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. आतंकवादियों ने राजौरी के सुदूर गांव में स्थित सेना की चौकी को निशाना बनाने की कोशिश करते हुए फायरिंग की.
इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की और हमले को नाकाम कर दिया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और आतंकियों की तलाश की जा रही है.
आपको बता दें कि बीते एक महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान आतंकवादियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें 12 जवान शहीद हुए हैं और 9 आम नागरिकों की मौत हुई है. हालिया हमला डोडा में हुआ था, जहां घने जंगलों में सेना के एक सर्च दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था. इस हमले में एक अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए.
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों पर हमलों की जिम्मेदारी लेने के लिए आतंकी संगठनों द्वारा रेजिस्टेंस फ्रंट, पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट, कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स जैसे नामों के बाद अब कश्मीर टाइगर्स नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठन सुरक्षाबलों की जांच को प्रभावित करने के लिए इस रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि यह पहली बार नहीं, इससे पहले भी आतंकी संगठन इस तरह की रणनीति अपना चुके हैं.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









