
J-K: पुलवामा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने की इलाके की घेराबंदी
AajTak
जानकारी मिली है कि इस एनकाउंटर की वजह से तीन से चार आतंकी वहीं फंसे हुए हैं. ऐसे में सुरक्षाबल सुबह होते ही अपना सर्च ऑपरेशन शुरू करने जा रहे हैं.
जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से लगातार आतंकियों द्वारा कायराना हरकत की जा रही है. लोगों के मन में डर बैठाने का प्रयास किया जा रहा है और हर मोड़ पर सुरक्षबलों को खुली चुनौती दी जा रही है. अब इसी कड़ी में पुलवामा के हंजिन राजपोरा इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बताया गया है कि गुरुवार देर रात ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा उसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












