
J-K: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर किया हमला, दो जवान शहीद
AajTak
Bandipora Terrorist attack Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला होने के बार पूरे इलाके को घेर लिया गया. इलाके में सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है. हालांकि ये हमला किसने किया, आतंकी वारदात को कितने लोगों ने अंजाम दिया. इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
Jammu Kashmir Bandipora Militants Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार आतंकियों की नापाक हरकत सामने आई है. इस बार आतंकियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाया. जिसमें दो पुलिसवाले शहीद हो गए. आतंकी हमला उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के गुलशन चौक इलाके में शुक्रवार दोपहर में हुआ. #Terrorists fired upon a police party at Gulshan Chowk area of #Bandipora. In this #terror incident, 02 police personnel namely SgCT Mohd Sultan & Ct Fayaz Ahmad got injured & attained #martyrdom. Area cordoned off. Further details shall follow. @JmuKmrPolice

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









