
J-K: कुलगाम में एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर, पुलिस का जवान घायल
AajTak
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सोमवार रात एनकाउंटर हुआ है. यहां आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबल और पुलिस के जवान पहुंचे. करीब 5 घंटे बाद मौके पर एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. एनकाउंटर में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार तड़के आतंकवादियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है. करीब 5 घंटे बाद मौके पर एक आतंकवादी मारा गया है. एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया है.
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के हुवरा गांव में मुठभेड़ हुई है. यहां आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी. मौके पर सुरक्षाबलों के साथ घेराबंदी की गई. एनकाउंटर में पुलिस का एक जवान घायल हो गया. बाद में एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया गया. इस आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है. उसके बारे में पता किया जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. आसपास तलाश जारी है.
इससे पहले 2 जून को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था. मुठभेड़ की ये घटना राजौरी जिले के दस्सल फॉरेस्ट एरिया के दस्सल गुजरां की है. दरअसल, 1-2 जून की रात सुरक्षाबलों को दस्सल गुजरां इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम इलाके में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. सुरक्षाबलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो एक जगह छिपे आतंकियों ने टीम पर फायर झोंक दिया. 31 मई को भी सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन के दो आतंकियों को गोला-बारूद और हथियार के साथ पकड़ा था.
J&K: NIA ने आतंकी साजिश को लेकर 4 जिलों में 12 स्थानों पर की छापेमारी
मई में पांच जवान हुए थे शहीद

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












