
J-K: 'आनंद मैरिज एक्ट' लागू नहीं होने पर सिखों में नाराजगी, BJP नेता बोले- धोखा हुआ
AajTak
अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए वरिंदरजीत सिंह ने सादिकी को बताया कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के तुरंत बाद, यह आश्वासन दिया गया था कि जम्मू और कश्मीर में अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना के अलावा 'आनंद मैरिज एक्ट' को लागू किया जाएगा.
जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा 'आनंद मैरिज एक्ट' अब तक लागू नहीं करने को लेकर सिख समुदाय में खासी नाराजगी दिख रही है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एस वरिंदरजीत सिंह ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार 'आनंद मैरिज एक्ट' लागू करने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है जिससे सिख समुदाय निराश है और उन्हें लग रहा है कि उनके साथ धोखा हुआ है. बीजेपी की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि वरिंदरजीत सिंह ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सादिकी के साथ अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान इस मामले पर चर्चा की.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









