
J&K: अखनूर में साथी का शव लेकर सीमा पार भागे तीन आतंकी, सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश
AajTak
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है. अखनूर सेक्टर में निगरानी कैमरे में दिखे 4 आतंकियों पर सेना ने जबरदस्त गोलीबारी की जिसके बाद आतंकी अपने साथी का शव लेकर भाग गए.
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ करने की कोशिश की है जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. अखनूर सेक्टर में हुई घुसपैठ की कोशिश के दौरान चार आतंकवादियों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की. इस दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. इसके बाद बचे हुए तीन आतंकी अपने साथी का शव लेकर सीमापार भाग गए.
सेना ने दी जानकारी
भारतीय सेना की 'व्हाइट नाइट कोर'ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'खौर, अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई. 22/23 दिसंबर की रात को अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई. जिसके बाद प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई. आतंकवादियों को एक शव को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार घसीट कर ले जाते हुए देखा गया.'
ये भी पढ़ें: पहाड़ी के पास मोड़ पर घात लगाकर सेना की गाड़ियों पर फायरिंग, राजौरी के जंगलों में पाकिस्तान की आतंकी साजिश की हर डिटेल
पुंछ में मिले तीन संदिग्ध शव
वहीं जम्मू के पुंछ में मुठभेड़ वाली जगह पर 3 लोगों के संदिग्ध हालात में शव मिले हैं. पुंछ के डिप्टी कमिश्नर चौधरी मुहम्मद यासिन और एसएसपी विनय कुमार मौके पर पहुंच चुके हैं. जम्मू डिवीजन के कमिश्नर रमेश कुमार भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












