
ISRO चीफ एस सोमनाथ को कैंसर, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के दिन चला पता, लेकिन...
AajTak
Aditya-L1 की लॉन्चिंग वाले दिन ISRO चीफ Dr. S. Somanath को कैंसर डिटेक्ट हुआ था. लेकिन वो हारे नहीं. कीमोथैरेपी ली. दवाइयां अब भी चल रही हैं. मिशन भी पूरे हो रहे हैं.
भारत के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के समय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से जूझ रहे थे.
सोमनाथ ने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्कैनिंग में कैंसर का पता चला था. चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान भी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं. हालांकि, उस समय तक कुछ भी स्पष्ट नहीं था. उन्होंने कहा कि आदित्य मिशन के दिन ही उन्हें इस बीमारी का पता चला था. इससे वो और उनका परिवार दोनों परेशान हो गए थे.
यह भी पढ़ें: कभी यहां समंदर होता था... 60 सेकंड के Video में देखिए कैसे बनता गया हिमालय
यहां तक कि उनके सभी साथी वैज्ञानिक भी इस खबर से आहत थे. लेकिन उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में खुद को संभाले रखा. परिवार और इसरो वैज्ञानिकों को संभाला. लॉन्चिंग के बाद उन्होंने पेट का स्कैन कराया. तब इसका पता चला था. लेकिन अधिक जांच और इलाज के लिए वो चेन्नई गए. पता चला कि यह बीमारी उन्हें जेनेटिकली मिली है. उन्हें पेट का कैंसर हुआ था.
कुछ ही दिन में कैंसर की पुष्टि भी हो गई. इसके बाद सोमनाथ ने सर्जरी कराई. फिर उनकी कीमोथैरेपी चलती रही. सोमनाथ ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में था. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. ट्रीटमेंट हुआ और वो ठीक हो गए. दवाइयां फिलहाल चल रही हैं. लेकिन इस दौरान उनके परिवार और साथियों ने बहुत सपोर्ट किया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












