
Israel Palestine War: इजरायल ने बोला सीरिया पर हमला, आतंकी ठिकानों पर किया अटैक, देखें
AajTak
इजरायल ने सीरिया पर हमला बोल दिया है. सीरिया के आतंकी ठिकानों पर इजरायली सेना ने अटैक किया है. इजरायल का कहना है कि जिस जगह पर हमला किया वहां से आतंकवादी ऑपरेट कर रहे थे. ईऱान समर्थक लड़ाकों के अड्डे को ध्वस्त करने का दावा. इजरायल सीरिया बॉर्डर पर सीरियन आर्मी के अड्डों कोभी इजरायल ने निशाना बनाया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











