Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
Israel Palestine Conflict in Gaza: गाजा पट्टी पर रॉकेट्स की बौछार, हमास के 17 सैन्य ठिकानों पर अटैक... पढ़ें- कितना घातक है इजरायल का 'Iron Swords'

Israel Palestine Conflict in Gaza: गाजा पट्टी पर रॉकेट्स की बौछार, हमास के 17 सैन्य ठिकानों पर अटैक... पढ़ें- कितना घातक है इजरायल का 'Iron Swords'

AajTak
Saturday, October 07, 2023 01:43:22 PM UTC

फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने आज सुबह इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. इस अटैक में इजरायल के 22 लोगों की मौत हो गई. हमास के हमले के बाद इजरायल ने 'युद्ध' की घोषणा कर दी है. वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इज़रायल डिफेंस फोर्स ने कहा कि हमने हमास के हमले के जवाब में ऑपरेशन 'आयरन स्वॉर्ड्स' शुरू किया है. इसके जरिए हवा, जमीन और समुद्र से गाजा पट्टी में रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं.

इजरायल में शनिवार की सुबह 6.25 बजे तक सबकुछ सामान्य था. वीकेंड और अलसाई सुबह होने पर लोग धीरे-धीरे अपने दिन की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे थे. तभी फिजाओं में बारूद की गंध घुल गई. फिजाओं में सायरन की डराने वाली आवाजें सुनाई देने लगीं. दरअसल, फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. इस अटैक में इजरायल के 40  लोगों की मौत हो गई. हमास के हमले के बाद इजरायल ने 'युद्ध' की घोषणा कर दी है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने "युद्ध" की घोषणा की और कहा कि उनका देश अपने दुश्मन से "अभूतपूर्व कीमत" वसूलेगा. इजरायल ने अपने दुश्मन के खिलाफ 'ऑपरेशन आयरन स्वार्ड्स' लॉन्च किया है. वहीं इजरायल में कल यानी रविवार को स्कूलों की छुट्टी के आदेश दे दिए गए हैं. बता दें कि इजरायल में रविवार को स्कूलों की छुट्टी नहीं होती है.

नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्ध में हैं, किसी ऑपरेशन में नहीं. आज सुबह हमास ने इजरायल और उसके नागरिकों पर एक जानलेवा हमला किया. दुश्मन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. हम युद्ध में हैं और हम इसे जीतेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने अपने सभी सिक्योरिटी सिस्टम के चीफ को बुलाया और हमास के ठिकानों को तबाह करने का आदेश दिया, साथ ही बड़े पैमाने पर आर्टिलरी जुटाने का आदेश दिया है. हम हमास के हमले का करारा जवाब देंगे. दुश्मन को इसकी अभूतपूर्व कीमत चुकानी पड़ेगी. 

गाजा पट्टी पर चौतरफा हमला

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हमने हमास के हमले के जवाब में ऑपरेशन 'आयरन स्वॉर्ड्स' शुरू किया है. इसके जरिए हवा, जमीन और समुद्र से गाजा पट्टी में रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं. इजरायली वायु सेना ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कहा कि वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने पूरे गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के 17 सैन्य परिसरों और 4 हेडक्वार्टर पर हमला किया है. आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुबह 6:30 बजे से इजरायल में रॉकेट दागे गए हैं. कम से कम सात जगहों पर इजरायली सैनिक घुसपैठियों से लड़ रहे हैं.

हमासा का दावा- गाजा से इजरायल में हजारों रॉकेट दागे

उधर, गाजा पट्टी पर नियंत्रण रखने वाले इस्लामिक गुट हमास के एक वरिष्ठ कमांडर ने दावा किया है कि गाजा से इजरायल में हजारों रॉकेट दागे गए हैं. हमास ने यह भी दावा किया कि उसने सुबह-सुबह इजरायल की ओर 5,000 रॉकेट दागे थे, जिसे उसने "ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड" नाम दिया है. साथ ही कहा कि हमास की कार्रवाई अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ आक्रामकता के खिलाफ है. दक्षिणी गेडरोट क्षेत्र में सीधे रॉकेट हमले में मारे गए लोगों में 60 साल की एक महिला भी शामिल है. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने क्या नई रणनीति अपनाई? देखें शंखनाद

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

'कायरो, ये बात हम याद रखेंगे', होर्मुज पर हेल्प न पाकर NATO देशों पर फट पड़े ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने पोस्ट में NATO देशों पर बहुत गुस्से में दिखे और कहा कि ये देश तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत तो करते हैं लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने में मदद नहीं करते हैं. जबकि ये काम अब बहुत आसान रह गया है.

US-ईरान युद्ध में दुश्मन को मिट्टी में मिलाने का किसका दावा मजबूत है? अंजना के साथ देखें हल्ला बोल

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

मार्च में मस्त मौसम, 20 मार्च तक कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी हीटवेव

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मार्च में ठंड लौट आई है. पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान 13 से 19 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग ने 20 से 24 मार्च तक कई राज्यों में बारिश, ओले और तेज हवाओं की संभावना जताई है.

दिल्ली में रुक-रुक कर हो रही बारिश, खराब मौसम को लेकर ये अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

पैनिक बुकिंग में कमी, जमाखोरी पर एक्शन, ऊर्जा संकट पर सरकार की ब्रीफिंग

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि आम आदमी के इस्तेमाल वाले नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

अजित पवार पर काला जादू किया! रेप कांड वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात का आया नाम

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, सैलानियों की हुई चांदी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका का बड़ा कदम, होर्मुज खुलवाने के लिए झोंकी ताकत, देखें रणभूमि

ईरान युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. पश्चिम एशिया के युद्ध में अब अमेरिका ने अपनी सबसे घातक सैन्य शक्ति को झोंकने का फैसला कर लिया है. और इसके साथ ही ईरान के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन या सीमित ग्राउंड ऑपरेशन की अटकलें भी तेज हो गई हैं. देखें रणभूमि.

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम 6 साल बाद जेल से आए बाहर

6 साल बाद जेल से बाहर आए शरजील इमाम को भाई की शादी के लिए 10 दिन की राहत मिली है. ये जमानत सिर्फ 30 मार्च तक के लिए है, जिसके बाद उन्हें दंगों की साजिश के मामले में फिर से सरेंडर करना होगा.

प्रेमिका से बात करता था, इसलिए दोस्त की ले ली जान... फिरोजाबाद में हत्याकांड का खुलासा

यूपी में फिरोजाबाद के टूंडला में चाय विक्रेता तेजपाल की हत्या कर दी गई थी. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि प्रेमिका को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी ने सोते समय लोहे की रॉड से वार कर तेजपाल की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

'इतनी गर्मी तो ट्रंप में भी नहीं...', इंद्रेश उपाध्याय की कथा में साउंड ऑपरेटर से भिड़े कन्हैया मित्तल, बिना माइक के गाए भजन, आयोजक भी हुए परेशान

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

पालम अग्निकांड: शोकसभा में पहुंचे AAP-BJP नेताओं में जबरदस्त झड़प, देखें

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

ग्राउंड रिपोर्ट: 15 भाषाओं का जानकार, 200 करोड़ का साम्राज्य और घिनौनी करतूतें... ढोंगी अशोक खरात की पूरी कुंडली

Captain Ashok Kharat Nashik News: यह महाराष्ट्र के नासिक में 'कैप्टन' और 'भगवान का अवतार' बताने वाला प्रसिद्ध अंकशास्त्री अशोक खरात आज सलाखों के पीछे है, लेकिन उसके पीछे छिपी काली करतूतों और करोड़ों के साम्राज्य की कहानी किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है.

ईरान का सीक्रेट हथियार डिकोड... ऐसे किया F-35 का शिकार, देखें दस्तक

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान जंग के 21 दिन, भारत पर 21 असर... किचन, इकोनॉमी, इंडस्ट्री को युद्ध ने कैसे बदल डाला

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

पालम अग्निकांड: AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगवाई अर्थी, बीजेपी को किया चैलेंज

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

महाराष्ट्र: महिला आयोग अध्यक्ष पाली चाकणकर का इस्तीफा, ढोंगी अशोक खरात से जुड़े होने का आरोप

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने 20 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया. उनका इस्तीफा अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा विवाद के बीच आया है, जिसे हाल ही में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठा रहा था.

दिल्ली में 6 साल बाद सबसे ठंडा मार्च, पारा 10 डिग्री नीचे, AQI भी इतना सुधरा

दिल्ली में लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण मार्च का सबसे ठंडा दिन छह साल बाद दर्ज किया गया. सफदरजंग में तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है. बारिश से AQI 93 तक गिरकर संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और AQI फिर मध्यम हो सकता है.

गंगा में बहता सीवेज नहीं खलता? नाव पर इफ्तार के लिए 14 लोगों की गिरफ्तारी पर ओवैसी का तीखा वार

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ईरान युद्ध का भारत में असर, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, देखें

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्‍ट में चल रहे संघर्ष और कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

क्या ईरान युद्ध का अंजाम परमाणु तबाही पर जाकर रुकेगा? देखें खबरदार

जहां 21 दिन से हर रोज महायुद्ध का पारा चढ़ता जा रहा है. वो पश्चिम एशिया जिस पर संकट के बादल पिछले 21 दिन से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे महायुद्ध से छाए हुए हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या इस जंग का अंजाम परमाणु तबाही पर जाकर रुकेगा? देखें खबरदार.

BJP का सीएम, जेडीयू के दो डिप्टी सीएम? बिहार में सत्ता पलट की पटकथा तैयार

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां जेडीयू और बीजेपी के बीच सत्ता संतुलन बदलने की तैयारी है. नए समझौते के तहत बीजेपी ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आकर मुख्यमंत्री पद संभाल सकती है, जबकि जेडीयू को दो उपमुख्यमंत्री पद मिलेंगे. यह बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.

'मेरे घर कोई कार चार्ज नहीं हो रही थी', इंदौर अग्निकांड में जिंदा बचे सौरभ ने EV थ्योरी को नकारा, बिजली के पोल पर फोड़ा ठीकरा

Indore Fire EV Charging Myth: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स अग्निकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. जहां शुरुआती खबरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की चार्जिंग को हादसे की वजह बताया जा रहा था, वहीं अब मृतक मनोज पुगालिया के बेटे सौरभ पुगालिया ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती 'धुरंधर 2' पर क्यों गहराया विवाद? देखें विशेष

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us