
Israel-Iran Conflict LIVE Updates: इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले में 1 की मौत, 13 घायल, IDF ने ईरानी रक्षा मंत्रालय को बनाया निशाना
AajTak
Israel-Iran Conflict LIVE Updates: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को ईरान पर हमले तेज करने की कसम खाई और ईरान को चेतावनी दी. उनका यह बयान इजरायल द्वारा ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत हवाई हमले शुरू करने के बाद आया, जिसमें नतांज, इस्फ़हान और तेहरान सहित शहरों में ईरान के परमाणु और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया.
Israel-Iran Conflict LIVE Updates: ईरान और इजरायल (Iran-Israel Tensions) के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है और दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात हैं. ईरान ने इजरायल पर एक बार फिर से मिसाइल अटैक शुरू किया है. ईरान मिलिट्री ने कहा, "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III आधिकारिक तौर पर अपने अगले चरण में प्रवेश कर गया है. हम पश्चिम एशिया और पूरी दुनिया में नरसंहार करने और आतंक फैलाने की ज़ायोनी शासन की क्षमता को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रहे हैं."
ईरानी समाचार एजेंसी IRINN की रिपोर्ट के मुताबिक, तबरीज़ और इस्फ़हान में भी एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया गया है, क्योंकि वे इज़रायली हमले की चपेट में हैं. वहीं, इराक ने अमेरिका से गुजारिश की है कि वह इजरायली विमानों को ईरान पर हमला करने के लिए ईराकी एयरस्पेस का उपयोग करने से रोके. इसके अलावा, जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने ईरान पर इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए इसे 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया है.
ईरान ने कहा कि इजरायली हमले के बाद दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्र में उत्पादन आंशिक रूप से निलंबित कर दिया गया है.ईरान पर लगातार हमले जारी रखने का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि इजरायल ईरानी शासन के हर स्थल और लक्ष्य पर हमला करेगा. नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज में नागरिकों से कहा, "आप तेहरान के आसमान पर इजरायली वायु सेना के विमान देखेंगे." उनका यह बयान इजरायल द्वारा ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत हवाई हमले शुरू करने के बाद आया, जिसमें नतांज, इस्फ़हान और तेहरान सहित शहरों में ईरान के परमाणु और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स पढ़ने के लिए इस पेज पर बने रहें...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












