
Israel-Hamas War: इजरायली सेना की एयरस्ट्राइक में मारा गया हमास का कमांडर, देखें अपडेट्स
AajTak
इजरायल ने हमास के एक बड़े कमांडर को मार गिराने का दावा किया है. इजरायली सेना ने एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी कर दिखाया कि कैसे उसने हमास के पश्चिमी खान यूनुस बटालियन के कमांडर मधथ मुबशार को मार गिराया है. ये कार्रवाई इजरायली सेना की एयरस्ट्राइक का हिस्सा थी जिसमें उसने हमास के 250 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











