
Israel-Gaza War: टैंकों से बमबारी, एयरस्ट्राइक भी जारी... इजरायल ने की गाजा पर फाइनल अटैक की तैयारी
AajTak
इजरायल और हमास की जंग खतरनाक हो गई है. इजरायल के मरकावा टैंक लगातार गाजा पट्टी की सीमा मे दाखिल हो रहे हैं. जॉर्डन ने कहा कि इजरायल जमीनी हमला कर चुका है. अमेरिका कह रहा है कि कि जंग सबसे खतरनाक मोड पर है. क्या ये फाइनल अटैक की तैयारी है, जिससे दुनिया सहमी हुई है? देखें ये शो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











