
Israel–Hamas War: आतंक के रावण का कब होगा अंत? इजरायल-हमास की जंग के बीच इन 6 खुलासों ने बढ़ाई चिंता
AajTak
Israel–Hamas War: अब तक गाजा में 5182 लोगों की जान गई है तो वहीं इजरायल में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. गाजा का दावा है कि 24 घंटे में 704 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. हमास ने अब तक कुल 4 बंधकों को रिहा किया है. 225 से ज्यादा बंधक अभी गाजा में हमास के कब्जे में हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए गाजा के बॉर्डर के पास खड़े इजरायल की सेना के टैंक हमास के ठिकानों पर वार कर रहे हैं.
Israel–Hamas War: बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी पर मंगलवार को पूरे भारत में रावण दहन हुआ. रावण दहन के साथ हमारी मान्यता के साथ बुराई हारती है. लेकिन अब सवाल है कि इजरायल-हमास के युद्ध में क्या आतंक का रावण पूरी तरह खत्म होगा? हमास के आतंक पर विजय का दशहरा कब मनेगा? जहां करीब सात हजार लोगों की जान इजरायल और गाजा में जा चुकी है. यहां भी आतंक के रावण की नाभि में तीर लगना जरूरी है. कारण, 6 खुलासों ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है.
दरअसल, विजयदशमी मनाते भारत से 4550 किमी दूर का सवाल जरूरी है. ये है कि इजरायल में आतंक के रावण का दहन कब होगा? उस रावण का अंत कब होगा, जिसे मारने के लिए 18 दिन से बमबारी इजरायल कर रहा है. अब तक गाजा में 5182 लोगों की जान गई है तो वहीं इजरायल में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. गाजा का दावा है कि 24 घंटे में 704 फिलिस्तीनी मारे गए हैं.
हमास के कब्जे में अब भी 225 से ज्यादा लोग
उधर, हमास ने अब तक कुल 4 बंधकों को रिहा किया है. 225 से ज्यादा बंधक अभी गाजा में हमास के कब्जे में हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए गाजा के बॉर्डर के पास खड़े इजरायल की सेना के टैंक हमास के ठिकानों पर वार कर रहे हैं. साथ ही इजरायल की सेना एकदम गाजा बॉर्डर के पास वो तैयारी करती दिखती है, जो गाजा में घुसने के बाद इन सैनिकों को गाजा में छिपे दहशतगर्दों को मारकर बंधकों को छुड़ाने में काम आनी है. सेना के इसी एक्शन के साथ आतंक का रावण खत्म हो सकता है. और इजरायल से लेकर गाजा तक जो लाखों निर्दोष नागरिक शांति अपने जीवन में चाहते हैं, वो उन्हें मिल सकती है.
गाजा के बाहर लगा शवों का ढेर
बता दें कि इस वक्त गाजा की हालत ये है कि अस्पताल के बाहर शव बढ़ते जा रहे हैं. यहां शवों में अपनों को खोजना भी कठिन हो रहा है. यहां पता ही नहीं होता कि कब धमाका या धमाके की आवाज आए. ऐसे वक्त में गाजा में हमास के आतंक का रावण का अंत कब और कैसे होगा, जो अब इजरायल की फोर्स के छापामार युद्ध से बचने के लिए मोर्टार दागता है. मोर्टार बम दागकर गाजा के टैंक और सैनिकों को गाजा में घुसने से रोकने की कोशिश में हमास के आतंकी छिपे हैं, जिसका वीडियो खुद प्रोपेगेंडा के तौर पर प्रचारित करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











