
Islamic New Year 2022: इस्लामिक कैलेंडर का नया साल शुरू, जानें इतिहास और महत्व
AajTak
इस्लाम धर्म के अनुसार, मुहर्रम से नए साल की शुरुआत होती है. मुहर्रम को शोक का महीना कहा जाता है. इस्लामिक कैलेंडर, ग्रेगोरियन कैलेंडर की तुलना में 11 दिन छोटा होता है. इस साल इस्लामिक नववर्ष 29 जुलाई 2022 यानी आज से शुरू हो रहा है.
इस्लामिक नववर्ष को हिजरी न्यू ईयर के नाम से भी जाना जाता है जिसकी शुरुआत मुहर्रम के महीने से होती है. इस साल इस्लामिक न्यू ईयर की शुरुआत 29 जुलाई 2022 शुक्रवार के दिन से हो रही है. इस्लामिक न्यू ईयर की डेट हर साल बदलती रहती है. इस्लामिक हिजरी कैलेंडर, ग्रेगोरियन कैलेंडर की तुलना में लगभग 11 दिन छोटा होता है. इस्लामिक कैंलेंडर में 354 या 355 दिन होते हैं. मुहर्रम को इस्लामिक साल का पहला महीना माना जाता है जो रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना होता है.
इतिहास और महत्व-
इस्लामिक न्यू ईयर की शुरुआत 622 AD में हुई थी जब पैगंबर मोहम्मद और उनके साथियों को मक्का छोड़कर मदीना जाने के लिए मजबूर किया गया था. पैगंबर और उनके साथियों को मक्का में इस्लाम का संदेश का प्रचार- प्रसार करने से भी रोका गया था. हजरत मोहम्मद जब मक्का से निकलकर मदीना में बस गए तो इसे हिजरत कहा गया. इसी से हिज्र बना और जिस दिन वो मक्का से मदीना आए, उसी दिन से हिजरी कैलेंडर शुरू हुआ.
इस्लाम धर्म के अनुसार, मुहर्रम के महीने को शोक या मातम का महीना कहा जाता है. इस महीने की 10 तारीख को इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, जिसके चलते इस दिन को रोज-ए-आशुरा कहते हैं. इस दिन को मुहर्रम के महीने का सबसे अहम दिन माना जाता है. इस बार मुहर्रम 19 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन ताजिया निकाले जाते हैं और उन्हें कर्बला में दफन किया जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










