
शुरू हुई IIT एडमिशन के लिए काउंसलिंग, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर सीट एलोकेशन तक की पूरी प्रक्रिया
AajTak
ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JOSAA) ने आज (10 जून) से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने जेईई मेन्स और एडवांस्ड की परीक्षा पास की है, वे कॉलेज में दाखिले के लिए पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन करवा लें. आइए जानते हैं च्वॉइस फिलिंग से लेकर, सीट एलोकेशन तक की जरूरी तारीखें क्या हैं.
IIT Admission Counselling Starts: देश की कठिनतम एवं प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम 9 जून, रविवार को जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स देश के नामी इंजीनयिरिंग संस्थानों में एडमिशन लेने के पात्र हैं. आज से एडमिशन को लेकर छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स की यह काउंसलिंग 10 जून से 26 जुलाई के मध्य 5 राउंड में होगी.
एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 40 जीएफटीआई सहित 121 कॉलेजों की 600 से अधिक कॉलेज ब्रांच को प्राथमिकता से भरना होगा. इस साल पिछले 12 वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक 1 लाख 91 हजार विद्यार्थियों ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था. काउंसलिंग के पहले चरण में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होता है, जो कि आज से शुरू हो गए हैं. इसके बाद च्वॉइस फिलिंग, च्वॉइस लॉकिंग, सीट एलोकेशन, दस्तावेज़ सत्यापन, और अंत में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करना होता है.
इस आधार पर होगा एडमिशन
JoSAA रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी रैंक के आधार पर कोर्स और कॉलेज की च्वॉइस भरनी होगी. इसके लिए उन्हें प्राथमिकता के अनुसार संस्थान और कोर्स की एक लिस्ट बनानी होती है. इसके बाद जितने उम्मीदवारो ने एक संस्थान के लिए आवेदन किया है, उन सभी की रैंक देखी जाएगी, इसके बाद संस्थान की कुल सीट और रैंक के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा.
ये हैं काउंसलिंग की जरूरी तारीखें:

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












