
iQOO Quest Days Sale: सस्ते मिल रहे कई फोन, 23 हजार तक की सेविंग का मौका, ये हैं डील्स
AajTak
iQOO Quest Days Sale की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान iQOO के मोबाइल को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. इस सेल के दौरान 23 हजार रुपये तक सेव करने का मौका मिल रहा है. इसके अलावा 9 महीने की No Cost EMI और बैंक ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का इंस्टैंड डिस्काउंट मिलेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Vivo के सब ब्रांड के रूप में शुरुआत करने वाली कंपनी iQOO ने एक सेल्स का ऐलान किया है, जिसका नाम iQOO Quest Days Sale है. यह सेल 4 जून से 10 जून तक चलेगी. इस सेल के दौरान iQOO के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकेगा. साथ ही इस दौरान बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिल रहा है.
iQOO की इस सेल के दौरान 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके लिए HDFC Bank और ICICI Bank के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. कंपनी की तरफ से शेयर किए पोस्टर में बताया है कि इस सेल के दौरान यूजर्स 23 हजार रुपये तक की सेविंग कर सकते हैं .
iQOO की इस सेल के दौरान iQOO 12, iQOO Neo 9 Pro, iQOO Z9 सीरीज और बहुत से डिवाइस पर छूट का फायदा उठाया जा सकता है. साथ ही हाल में लॉन्च हुए iQOO Z9x पर भी डिस्काउंट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: iQOO Z9x 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 6000mAh बैटरी, कीमत 12,999 रुपये
iQOO Quest Days sale को Amazon पर भी लाइव किया गया है, जो 10 जून तक चलेगी. सेल में मिलने वाली सभी डील्स को हम एक लिस्ट के द्वारा समझा रहे हैं, जिसमें इफेक्टिव प्राइस को भी दिखाया है.
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 9 Pro Review: सेग्मेंट का बेस्ट गेमिंग फोन, जानें क्या हैं खूबियां और कमियां

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











