
'ISKON पर इल्जाम, मुझ पर भी...ऐसे मिलती है लोकसभा की टिकट', मेनका गांधी पर बरसे एल्विश यादव, BJP सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा
AajTak
Elvish Yadav Row: रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल करने को लेकर दर्ज हुए केस के बाद यूट्यूबर ने मेनका गांधी पर पलटवार किया है. दरअसल, बीजेपी की महिला सांसद ने एल्विश को सरगना बताया था.
'ISKON पे इल्जाम लगा दो, मुझ पे लगा दो, ऐसे मिलती है टिकट लोकसभा की...' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बिग बॉस विजेता एल्विश यादव ने यह शब्द लिखे हैं. रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल करने को लेकर दर्ज हुए केस के बाद यूट्यूबर ने मेनका गांधी पर पलटवार किया है. साथ #shameonmanekagandhi चलाकर बीजेपी सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स की फाउंडर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
दरअसल, बीजेपी की महिला सांसद ने एल्विश को सरगना बताया था. aajtak से बातचीत में मेनका गांधी ने कहा था, हमारी संस्था को इसके (सांपों के जहर) बारे में इसलिए पता चला, क्योंकि इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव इसे बढ़ावा दे रहा है.
यूपी के सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने आगे कहा कि एल्विश को गिरफ्तार करने की जरूरत है, वह इस पूरे मामले का सरगना है.
मेनका ने बताया, 'सांपों को जंगलों से पकड़कर मार दिया जाता है. पकड़े गए सांप सभी लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में हैं. कानून के तहत सात साल की जेल है, जो उन सभी को मिलनी चाहिए. हर कोई टीआरपी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है. वीडियो कॉन्टेंट और भी अजीब होते जा रहे हैं.
मेनका गांधी का विरोध जताते हुए आरोपी एल्विश यादव ने ISKON मंदिर मामले का भी जिक्र छेड़ दिया. बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी को हाल ही में एक वीडियो में ‘इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस’ (ISKON) के खिलाफ आरोप लगाते हुए सुना गया. पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने इस्कॉन मंदिर की गौशालाओं में गायों के रखरखाव को लेकर धार्मिक संगठन पर सवाल उठाए थे. आरोपों को इस्कॉन ने पूरी तरह निराधार बताया और आरोप लगाने वाली मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया.
क्या है एल्विश यादव का मामला?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












