
Ishan Kishan, India Test Squad: ईशान किशन ने टेस्ट सीरीज से नाम वापस लिया... बीसीसीआई को बताई ये वजह
AajTak
भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलना है. मगर इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टेस्ट सीरीज नहीं खेलने का मन बनाया है.
Ishan Kishan withdrawn from India Test Squad: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है. यहां उसने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली है. अब केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है.
इसके बाद भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलना है. मगर इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टेस्ट सीरीज नहीं खेलने का मन बनाया है.
व्यक्तिगत कारणों से ईशान ने नाम वापस लिया
ईशान ने टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी दे दी है. बीसीसीआई ने उनकी यह मांग मान ली है और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर केएस भरत को भी टीम में शामिल कर लिया है.
बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज कर बताया कि ईशान किशन ने रिक्वेस्ट की थी कि वो अगली टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे. वो व्यक्तिगत कारणों से सीरीज से नाम वापस ले रहे हैं. इस निवेदन के बाद ईशान को टेस्ट सीरीज से हटा दिया गया है. उनकी जगह केएस भरत को टीम में शामिल किया गया है.
26 दिसंबर से खेली जाएगी टेस्ट सीरीज













