
Iron Deficiency: शरीर में आयरन की कमी के समझें संकेत, इन फूड्स से पूरी करें Iron की कमी
ABP News
Iron Rich Food: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी मिनिरल्स, प्रोटीन और विटामिन्स की जरूरत होती है. स्वास्थ्य के लिए ऐसा ही जरूरी मिनिरल है आयरन. आयरन की कमी होने से कई बीमारियां हो सकती हैं. हालांकि अपने खान-पान से आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं. जानते हैं आयरन की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं और किस तरह आयरन की कमी को पूरा करें.
Iron Deficiency: कोरोना काल में स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है. इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आपके शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी नहीं होनी चाहिए. आयरन भी एक ऐसा ही मिनरल है जिससे आपका शरीर हेल्दी रहता है. शरीर में आयरन की कमी से लाल रक्त कोशिकाएं यानी आरबीसी कम होने लगती हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो आयरन में हीमोग्लोबिन पाया जाता है, जिससे रेड ब्लड सेल्स बनती हैं. लेकिन शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो इससे शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं. आपको काफी कमजोरी रह सकती है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है. आयरन की कमी होने से शरीर कई बीमारियों की चपेट में भी आ सकता हैं. आइये जानते हैं आप कैसे पहचानेंगे कि आपके शरीर में आयरन की कमी है या नहीं और साथ ही इसके बचाव क्या हैं. शरीर में आयरन की कमी के लक्षण- डॉक्टर्स का कहना है कि अगर शरीर में आयरन की कमी होती है तो इससे रेड ब्लड सेल्स कम बनते हैं, इसके लक्षणों में शुरुआत में आपको थकान, सिरदर्द, चक्कर, सांस लेने में तकलीफ, बेचैनी और बाल झड़ने की तकलीफ हो सकती है. इसके अलावा आयरन की कमी से चिड़चिड़ापन, स्किन का कलर फीका पड़ना, त्वचा में रूखापन, और नाखून का सफेद होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं.More Related News













