
IRCTC लाया है ट्रेन से उत्तराखण्ड घूमने का शानदार मौका, जानें किराया और अन्य जानकारी
AajTak
आईआरसीटीसी आपके लिए लाया है शानदार टूर पैकेज. आप अप्रैल के महीने में ट्रेन से उत्तराखण्ड घूमने जा सकते हैं. पुणे से इस पैकेज की शुरुआत होगी. आइए जानते हैं पैकेज का किराया और बाकी डिटेल्स.
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर देश-विदेश घूमने के लिए पैकेज लॉन्च करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने अपने यात्रियों के लिए 'मानसखंड एक्सप्रेस-भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' नाम का टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके तहत लोगों को ट्रेन से उत्तराखण्ड घूमने का मौका मिलेगा. 10 रात और 11 दिनों के इस पैकेज की शुरुआत 22 अप्रैल 2024 से होगी. इन स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण 22 अप्रैल को यात्रियों को पुणे के रेलवे स्टेशन से ट्रेन के द्वारा 1900 घंटे की यात्रा करनी होगी, जिसके बाद 24 अप्रैल को सभी यात्री उत्तराखण्ड के टनकपुर पहुंचेंगे.
24 अप्रैल को टनकपुर से पूर्णागिरी ले जाया जाएगा, जहां आपको मंदिर के दर्शन करने के साथ शारदा नदी के घाट पर आरती और भजन में शामिल होने का मौका मिलेगा.
25 अप्रैल को टनकपुर के होटल में नाश्ते के बाद चम्पावत और लोहाघाट ले जाया जाएगा, जहां आपको बलेश्वर, चाय के बागान, मायावती आश्रम देखने का मौका मिलेगा. रात का डिनर और ठहरने की व्यवस्था चम्पावत में ही रहेगी.
26 अप्रैल को चम्पावत के होटल में नाश्ते के बाद हाट कालिका मंदिक के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा. उसके बाद पटल भुवनेश्वर में लंच होगा और चौकोरी के होटल में रात का डिनर और रुकने की व्यवस्था रहेगी.
27 अप्रैल को जगेश्वर धाम, अल्मोड़ा, चिटई गोलू मंदिर देखने का मौका मिलेगा. रात में ठहरने की व्यवस्था भी अल्मोड़ा में रहेगी.
28 अप्रैल को नंदा देवी, कसर देवी, कटारमल सूर्य मंदिर, भीमताल, कैंची धाम-बाबा नीम करोली मंदिर देखने का मौका मिलेगा.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





