
iQOO Z9x 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 6000mAh बैटरी, कीमत 12,999 रुपये
AajTak
iQOO Z9x 5G Price in India: वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये फोन कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा. फोन 50MP + 2MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iQOO Z9x 5G को पेश किया है, जो ब्रांड का लेटेस्ट बजट 5G फोन है. ये हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8GB RAM दिया गया है. फोन Android 14 पर काम करता है.
इसमें 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है. iQOO Z9x 5G में कंपनी ने 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
आईकू का ये फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. कंपनी ने इसे 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया है. 4GB RAM वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. वहीं इसके 6GB RAM कॉन्फिग्रेशन का प्राइस 14,499 रुपये और 8GB RAM वेरिएंट 15,999 रुपये का है.
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 9 Pro Review: सेग्मेंट का बेस्ट गेमिंग फोन, जानें क्या हैं खूबियां और कमियां
इस हैंडसेट को आप टॉरनेडो ग्रीन और स्टॉर्म ग्रे कलर में खरीद सकते हैं. इसे आप Amazon और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे. इसकी सेल 21 मई को होगी. कंज्यूमर्स को 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट SBI कार्ड और ICICI बैंक कार्ड पर मिल रहा है.
डुअल सिम सपोर्ट वाला iQOO Z9x 5G स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम करता है. इसमें 6.72-inch का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









