
iQOO Neo 10R की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगी 6400mAh की बैटरी, इतनी हो सकती है कीमत
AajTak
iQOO Neo 10R Launch Date: चीनी स्मार्टफोन iQOO जल्द ही भारतीय बाजार में Neo 10R को लॉन्च करेगा. ये कंपनी का अपकमिंग फोन है, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगा. इस स्मार्टफोन में 6400mAh की बैटरी मिलेगी. इसमें 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. फोन मिड रेंज बजट में लॉन्च होगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है. ये कंपनी का मिड रेंज फोन होगा, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगा. हम बात कर रहे हैं iQOO Neo 10R की, जो iQOO Neo 9R का सक्सेसर होगा. कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है.
हैंडसेट 11 मार्च को लॉन्च होगा. पिछले कुछ वक्त से कंपनी इसके टीजर जारी कर रही थी. कंपनी ने अपकमिंग फोन की एक आधिकारिक फोटो भी शेयर की है, जो रेजिंग ब्लू कलर में है. कंपनी का कहना है कि इस कलर को भारत के लिए एक्सक्लूसिव क्राफ्ट किया गया है.
iQOO Neo 10R के इस वेरिएंट का डिजाइन रेसिंग ट्रैक से प्रेरित है. इसमें ब्लू और वॉइट दो कलर का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन का रियर डिजाइन ऑरेंज कलर वेरिएंट जैसा ही है. कंपनी ने इस फोन के कुछ फीचर्स को कन्फर्म कर दिया है. हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Amazon Sale में बंपर ऑफर, 11 हजार तक सस्ते हुए iQOO फोन्स
कंपनी ने कहा है कि ये 30 हजार रुपये के बजट में आने वाला फास्टेस्ट स्मार्टफोन होगा. इसमें 12GB RAM दिया जाएगा. स्मार्टफोन पर 90fps तक की गेमिंग का ऑप्शन मिलेगा. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अल्ट्रा गेम मोड मिलेगा. स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें OIS का सपोर्ट मिलेगा.
फोन का मेन लेंस 50MP का Sony LYT-600 सेंसर होगा. इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा. डिवाइस 6400mAh की बैटरी के साथ आएगा. इसमें 256GB तक का स्टोरेज और 12GB RAM मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











