
iQOO 15 भारत में आज लॉन्च होगा, इसमें है 7000mAh की बैटरी, 100X जूम और बहुत कुछ
AajTak
iQOO 15 भारत और ग्लोबल मार्केट में आज लॉन्च होने जा रहा है. इसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट, 7000mAh की बैटरी, 100W का फास्ट चार्जर और 100X Zoom का सपोर्ट मिलेगा. आइए इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं.
iQOO आज भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इस हैंडसेट का नाम iQOO 15 है. इस फ्लैगशिप फोन को लेकर कंपनी कुछ फीचर्स का खुलासा कर चुकी है और इसको बीते महीने चीन में भी लॉन्च किया जा चुका है.
iQOO की तरफ से इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी कैपिसिटी, डिजाइन, डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा किया जा चुका है. यह स्मार्टफोन Qualcomm के सबसे लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ भारत में लॉन्च होगा.
iQOO 15 के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे
आइकू 15 को आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग iQOO India के ऑफिशियल यूट्यूब चैनलस, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. इस स्मार्टफोन का मुकाबला वनप्लस 15 केसाथ होगा.
iQOO 15 की संभावित कीमत
iQOO 15 की ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इसकी शुरुआती कीमत 65 हजार-70 हजार रुपये तक हो सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











