
IPL window in ICC FTP 2023-27: अब ढाई महीने चलेगा IPL! फ्यूचर टूर प्रोग्राम्स में PSL और बाकी लीग्स को भी राहत
AajTak
ICC के 2023-2027 फ्यूचर टूर प्रोग्राम्स में खिलाड़ियों को बहुत कम आराम मिलेगा, क्योंकि शेड्यूल काफी टाइट बनाया गया है. IPL के लिए विंडो सेट कर दी गई है...
IPL window in ICC FTP 2023-27: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब अगले साल से दो नहीं, बल्कि ढाई महीने का होने वाला है. इसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में भी आईपीएल के लिए ढाई महीने की विंडो सेट की है. यानी अब क्रिकेट फैन्स का मजा और भी बढ़ने वाला है.
यह जानकारी ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो की रिपोर्ट से सामने आई है. इसके मुताबिक, आईपीएल के लिए ढाई महीने की विंडो हर साल मार्च के आखिरी हफ्ते से जून के पहले हफ्ते तक के लिए दी है. बता दें कि बर्मिंघम में 25 और 26 जुलाई को आईसीसी की एनुअल मीटिंग होने वाली है. उस दौरान एफ़टीपी का औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा.
अगला आईसीसी शेड्यूल काफी टाइट होने वाला है
रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी के 2023-2027 एफटीपी में दो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप, आईसीसी टी20 और वनडे वर्ल्डकप के अलावा बाकी देशों की सीरीज शामिल हैं. इस दौरान खिलाड़ियों को बहुत कम आराम मिलेगा, क्योंकि शेड्यूल काफी टाइट बनाया गया है.
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने भी पहले ही कह दिया था कि अब ढाई महीने की विंडो में आईपीएल कराया जाएगा. उन्होंने बताया था कि अगले तीन सालों तक हर सीजन में 10-10 मैच बढ़ाए जाएंगे.
जानिए अगले तीन सीजन में किस तरह हो सकता है IPL

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









