
IPL Final: पत्नी को तलाक दूंगा, मंदिर बनवाऊंगा... RCB की जीत के लिए फैंस की अटपटी मन्नतें
AajTak
आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मंगलवार को होने वाले महामुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर RCB फैन्स का जोश हाई है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस लिए आज की शाम कयामत से कम नहीं है. 3 जून की रात 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. सामने है पंजाब किंग्स, लेकिन सोशल मीडिया पर RCB के फैंस पूरी तरह से जुटे हुए हैं. टीम का मशहूर नारा 'ई साला कप नामदे' (इस साल कप हमारा है) X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जमकर ट्रेंड कर रहा है.
कुछ फैंस तो ऐसे-ऐसे मीम्स और मन्नतें शेयर कर रहे हैं, जिनमें RCB की जीत के लिए अजीबो-गरीब शर्तें सामने आ रही हैं. कोई शादी न करने की बात कर रहा है तो कोई पत्नी को तलाक देने की. यह ट्रेंड तब से शुरू हुआ, जब से RCB ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. अब ये मजेदार मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं.
आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही दिलचस्प मीम्स और पोस्ट
एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें काठमांडू का एक फैन RCB की जीत के लिए पशुपतिनाथ मंदिर में प्रार्थना करता दिख रहा है.
ऐसा ही RCB का एक जबरा फैन टीम की जीत के लिए मंदिर की सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़ता नजर आया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फाइनल जीत के लिए फैन्स किस हद तक जा सकते हैं.
कुछ फैंस तो इस इंतजार में हैं कि कब RCB IPL ट्रॉफी जीते और कब वो शादी करें.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











