
IPL 2025 Ishan Kishan: 6 छक्के, 45 बॉल... SRH के लिए डेब्यू मैच में ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी, जड़ा ऐतिहासिक शतक
AajTak
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 94 रन जड़ दिए. मैच में ईशान किशन ने 45 गेंदों पर शतक जमाया. उन्होंने मैच में कुल 47 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 11 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 225.53 का रहा.
IPL 2025 Ishan Kishan: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में उतरते ही धूम मचा दी. ईशान ने इस बार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ दिया.
दरअसल, IPL 2025 सीजन में रविवार (23 मार्च) को हैदराबाद टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हुआ. मैच में राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम ने रनों का अंबार लगा दिया और 6 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए.
ईशान ने 45 गेंदों पर शतक जमाया
पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में हैदराबाद टीम ने 94 रन जड़ दिए. मैच में ईशान किशन ने 45 गेंदों पर शतक जमाया. उन्होंने मैच में कुल 47 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 11 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 225.53 का रहा.
IPL में ईशान किशन का यह अपना पहला शतक है. साथ ही वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इसके अलावा इस आईपीएल सीजन 2025 का यह ओवरऑल पहला शतक है.
इस पारी में ईशान के अलावा ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों पर 67 रन जड़े. जबकि हेनरिक क्लासेन ने 34 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 30 रन बनाए. राजस्थान टीम के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. महीश तीक्ष्णा ने 2 और संदीप शर्मा ने 1 विकेट लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











