
IPL 2024, MI vs DC Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-ईशान क्रीज पर
AajTak
IPL Live Score, MI vs DC: आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं. दिन के पहले मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए..
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है.दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मुंबई को लगातार तीन मैचों में हार मिली है और उसे पहली जीत का इंतजार है. दूसरी ओर दिल्ली ने चार में से तीन मैच हारे हैं. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव हुए. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हुई, जो इंजरी के चलते शुरुआती तीन मैच नहीं खेल पाए थे. मोहम्मद नबी और रोमारियो शेफर्ड को भी इस मैच में खेलने का मौका मिला. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श इस मैच में भाग नहीं ले पाए. मार्श को इंजरी हो गई थी. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और ऑलराउंडर ललित यादव को इस मैच में दिल्ली ने मौका दिया.
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में 33 मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई ने 18 और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की. मुंबई का हालिया सालों में दिल्ली की टीम के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड रहा है. साल 2020 से दोनों टीमों के बीच 9 मैच हुए हैं, जिसमें से मुंबई ने 6 जीते हैं. आईपीएल 2023 के दौरान दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें मुंबई ने छह विकेट से विजय हासिल की थी.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्कया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









