
IPL 2024 CSK Vs SRH Match LIVE Score: पैट कमिंस ने जीता टॉस... धोनी की CSK को उसके घर में दी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024 CSK Vs SRH Match LIVE Score: आईपीएल 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई टीम का रिकॉर्ड बेहद दमदार है. दोनों टीमें जब भी आमने-सामने आई हैं, तब चेन्नई का ही दबदबा रहा है.
IPL 2024 CSK Vs SRH Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा है. यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें सनराइजर्स टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
चेन्नई छठे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर काबिज
यह ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK टीम का होम ग्राउंड है. चेन्नई टीम ने अब तक अपने 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं. इस तरह यह टीम अभी पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है. दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स तीसरे नंबर पर है.
सनराइजर्स टीम ने अब तक अपने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं. अब यह मुकाबला जीतकर दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. यदि हैदराबाद टीम यह मैच जीतती है, तो दूसरे नंबर पर आएगी. जबकि चेन्नई मैच जीतकर तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है.
SRH ने चेन्नई को पिछले मैच में बुरी तरह हराया
हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई टीम का रिकॉर्ड बेहद दमदार है. दोनों टीमें जब भी आमने-सामने आई हैं, तब चेन्नई का ही दबदबा रहा है. अब तक चेन्नई और हैदराबाद के बीच 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई ने 14 मैच जीते हैं. जबकि हैदराबाद ने 6 मैचों में ही जीत दर्ज की है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












