
IPL 2023: पैसों की बचत, भविष्य पर फोकस...रिटेंशन से साफ हुई IPL टीमों की रणनीति
AajTak
आईपीएल 2023 के लिए सभी 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी. फ्रेंचाइजी टीमों की रणनीति से पता चलता है कि वे भविष्य की ओर देख रहे हैं. साथ ही टीमों ने अपने पर्स का पूरा ख्याल करते हुए कुछ बड़े नामों को रिलीज कर दिया. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को होना है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)के 16वें सीजन के लिए तैयारियां जोरों पर है. इसी कड़ी में सभी टीमों ने मंगलवार (15 नवंबर) को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी.अब सभी टीमें आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए रणनीतियां बनाने में जुट गई हैं. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा.
रिटेंशन लिस्ट से एक बात साफ समझ में आती है कि फ्रेंचाइजी टीमें भविष्य की ओर देख रही हैं, इसलिए उन्होंने कुछ सीनियर्स प्लेयर को छोड़ने में ही भलाई समझी. मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड और चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो को रिलीज करने का फैसला किया. पोलार्ड तो मुंबई इंडियस के लिए अगले सीजन में खेलना चाहते थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे साफतौर पर कह दिया कि वह अब कुछ नया करना चाहते हैं.
क्लिक करें- हैदराबाद का पर्स सबसे बड़ा, KKR सबसे पीछे, जानें किसके पास कितना पैसा बचा
ऐसे में कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने में भलाई समझी और वह अब मुंबई के लिए बैटिंग कोच की भूमिका में दिखेंगे. अनुभवी ड्वेन ब्रावो को सीएसके ने काफी सोच विचार कर रिलीज किया है क्योंकि वह किसी युवा प्लेयर की ओर देख रहे हैं जो अगले 4-5 सीजन तक टीम के लिए उपयोगी साबित हो. सीएसके मेगा ऑक्शन में कैमरन ग्रीन और सैम कुरेन में से किसी एक को खरीदने का प्रयास कर सकती है जो ब्रावो की तरह ही ऑलराउंड खेल दिखाने में सक्षम हैं.
टीमों ने अपने पर्स का रखा है पूरा ध्यान
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन की ही छुट्टी कर दी. वहीं, जेसन होल्डर को लखनऊ, जबकि मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया. इसके पीछे की वजह खराब प्रदर्शन के साथ-साथ इन खिलाड़ियों का प्राइस भी था. विलियमसन और पूरन को रिलीज करने के चलते सनराइजर्स के पर्स में 24.75 करोड़ रुपये आ गए. अब देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये आ चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









