
IPL 2022 Mega Auction: बेहतरीन फॉर्म में ये क्रिकेटर, मेगा ऑक्शन में जमकर लगेगी बोली!
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन मैक्डरमॉट और वेस्टइंडीज के हरफनमौला रोमारियो शेफर्ड को पहली बार आईपीएल का करार हासिल करने की उम्मीद है. इन दोनों खिलाड़ियों के लिए पिछले सत्र में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई थी.
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन मैक्डरमॉट और वेस्टइंडीज के हरफनमौला रोमारियो शेफर्ड को पहली बार आईपीएल का करार हासिल करने की उम्मीद है. इन दोनों खिलाड़ियों के लिए पिछले सत्र में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई थी. आईपीएल में इस बार 10 टीमें है, जिसके लिए 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है. मैक्डरमॉट ने बिग बैश लीग के मौजूदा सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









