
IPL 2022: KKR को अकेले दम पर जीत दिला सकता है यह धुरधंर खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर ने अब तक नहीं दिया मौका
ABP News
IPL मेगा ऑक्शन 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मोहम्मद नबी को 1 करोड़ में खरीदा था.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL के इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी लेकिन धीरे-धीरे यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पिछड़ती जा रही है. KKR अपने पिछले तीनों मुकाबले हार चुकी है. सोमवार रात को हुए मुकाबले में KKR ने राजस्थान रॉयल्स के हाथों बेहद मामूली अंतर से मैच गंवाया. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर क्या अगले मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे?
KKR की लगातार हारों के बावजूद श्रेयस अय्यर अपनी प्लेइंग इलेवन को बरकरार रख रहे हैं. खासकर चार विदेशी खिलाड़ियों के मामले में अय्यर बदलाव को टाल रहे हैं. फिलहाल पिछले मैचों में हमने देखा है कि KKR की टीम सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस और आरोन फिंच के साथ मैदान में उतर रही है. ये चारों ही खिलाड़ी मैच विजेता खिलाड़ी हैं. ऐसे में श्रेयस इनमें बदलाव नहीं चाहते हैं, जबकि उनके पास बेंच पर एक दमदार ऑलराउंडर खिलाड़ी भी मौजूद हैं.













