
IPL 2022: पिछले चार मुकाबलों में खतरनाक गेंदबाजी कर चुके हैं हर्षल पटेल, बहन की डेथ की वजह से बायो-बबल से हुए बाहर
ABP News
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन हो गया है. वे पिछले चार मैचों में खतरनाक गेंदबाजी कर चुके हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन हो गया है. वे पिछले चार मैचों में खतरनाक गेंदबाजी कर चुके हैं. हर्षल के जाने से आरसीबी को बड़ा नुकसान हो सकता है. आरसीबी ने हाल ही में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया है. इस मुकाबले के बाद हर्षल को अपनी बहन के निधन की खबर मिली. इस वजह से उन्होंने आईपीएल का बायो-बबल छोड़ दिया और घर चले गए. आरसीबी का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से है. इस मुकाबले में टीम हर्षल की जगह किसी और गेंदबाज को शामिल करेगी.
हर्षल ने पिछले सत्रों से आरसीबी के लिए अच्छी बॉलिंग की है. वे फॉर्म में चल रहे थे. लिहाजा उनके जाने से आरसीबी को बड़ा नुकसान होगा. हर्षल शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में शामिल थे. इस मैच के बाद उन्हें अपनी बहन के निधन की खबर मिली. इस खबर से हर्षल के साथ-साथ उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हर्षल ने बहन के निधन की वजह से ही बायो-बबल छोड़ा है.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










