
IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ा ऑस्ट्रेलिया का यह धाकड़ बल्लेबाज, पिछले रिकॉर्ड बेहद शानदार
ABP News
केकेआर दो बार आईपीएल की चैंपियन बन चुकी है और 26 मार्च को आईपीएल 2022 में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच खेला जाएगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2022 के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज आरोन फिंच को अपने साथ जोड़ने का एलान किया है. एलेक्स हेल्स ने हाल ही में बायो बबल की थकान का हवाला देकर आईपीएल से हटने का फैसला किया था. इसके बाद टीम ने रिप्लेसमेंट के तौर पर फिंच को जोड़ा है. फिंच के आने से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी. वे आईपीएल के कई सीजन में अपनी शानदार बल्लेबाजी से तहलका मचा चुके हैं.
आरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल यूएई में खेला गया आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता था. फिंच अब तक 88 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 2 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 2686 रन बनाए हैं. फिंच ने 87 आईपीएल मैच खेले हैं और 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं. वे 1.5 करोड़ रुपये की कीमत पर केकेआर में शामिल होंगे.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.











