
IPL मैच के दौरान सुहाना-शनाया को मिस करती दिखीं अनन्या पांडे, शेयर की फोटो
AajTak
IPL 2021 का आगाज हो चुका है. संडे को हुआ मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था. मैच के दौरान अनन्या पांडे ने पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि वे शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और शनाया कपूर को मिस कर रही हैं.
IPL 2021 का आगाज हो चुका है, जिसके अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. पिछले मैच की बात करें तो वो कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया था. इस मैच को शाहरुख खान की टीम KKR ने 10 रन से जीत लिया. ऐसे में क्रिकेट के फैंस ने ये मैच बेहद दिलचस्पी से देखा. उन फैंस में से हैं अनन्या पांडे. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि वे इस मैच के समय शाहरुख की बेटी सुहाना खान और शनाया कपूर को मिस कर रही हैं. सुहाना-शनाया को मिस करती दिखीं अनन्या ये फोटो अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इस पिक्चर में देखा जा सकता है एक्ट्रेस रिलैक्स दिख रही हैं. उन्होंने पिक्चर को शेयर करते हुए सुहाना और शनाया को टैग किया और लिखा कि वे उन्हें याद कर रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस ने टीम KKR की टी-शर्ट भी पहनी हुई है, वहीं उन्होंने टीम KKR को टैग करते हुए लिखा, "कोरबो लोरबो जीतबो रे" आपको बता दें ये टीम KKR का एंथम सांग है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










