
iPhone 17 के लॉन्च से 5 दिन पहले Samsung का बड़ा इवेंट, ला रहा खास स्मार्टफोन
AajTak
Samsung अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है. कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ टैबलेट भी लॉन्च कर सकती है. हालांकि, इसकी लॉन्च डेट बहुत ही दिलचस्प है. ब्रांड 4 सितंबर को अपना इवेंट कर रहा है. Apple का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को है, जिसमें iPhone 17 सीरीज लॉन्च होनी है. आइए जानते हैं सैमसंग ऐपल से 5 दिन पहले क्या लॉन्च करने वाला है.
Apple iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से ठीक 5 दिन पहले Samsung एक बड़ा इवेंट कर रहा है. इस इवेंट में कंपनी नए स्मार्टफोन के साथ ही नए टैबलेट को भी लॉन्च करेगी. कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस इवेंट का इन्वाइट जारी कर दिया है, जो 4 सितंबर को होने वाला है.
कंपनी ने Galaxy Event का ऐलान किया है, जो वर्चुअली होगा. इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम आप सैमसंग की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे.
सैमसंग ने लिखा है कि इस इवेंट में वे अपनी Galaxy S25 फैमिली का नया मेंबर इंट्रोड्यूस करेंगे. इसके साथ ही ब्रांड प्रीमियम AI टैबलेट्स को लेकर आएगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी Galaxy S25 FE, Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra को लॉन्च करेगी.
हालांकि, कितने डिवाइस लॉन्च होंगे सैमसंग ने इसे कन्फर्म नहीं किया है. एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि कंपनी अपना ट्राई फोल्ड लॉन्च कर सकती है. इसकी संभावना कम है. क्योंकि सैमसंग अगर फोल्डिंग फोन ला रहा होता, तो एक बड़े इवेंट का आयोजन किया जाता है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की बैटरी और Android 15
Samsung ने अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर जानकारी नहीं दी है. Android Headlines की मानें, तो Galaxy S25 FE में 6.7-inch का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी और इसकी प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus इस्तेमाल किया जाएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









