
iPhone 14 हो गया सस्ता, इतने हजार का है डिस्काउंट, Flipkart-Amazon पर नहीं है ऑफर
AajTak
Apple iPhone 14 Discount: ऐपल के लेटेस्ट फोन iPhone 14 को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर 7 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. ये डिस्काउंट JioMart पर है. यहां से आप लेटेस्ट आईफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. इस हैंडसेट में आपको लगभग iPhone 13 वाले ही सभी फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
डिस्काउंट किसे नहीं पसंद है और वो तब जब ऐपल iPhone पर मिल रहा हो. हाल में लॉन्च हुए iPhone 14 को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. सितंबर में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन पर पहली बार डिस्काउंट मिल रहा है. ये डिस्काउंट भी सीमित समय के लिए है. iPhone 13 के सक्सेसर को आप कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
वैसे तो यह स्मार्टफोन iPhone 13 की तुलना में कोई बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है. फिर भी इसमें iPhone 13 से ज्यादा दिनों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जिसे आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये डिस्काउंट Amazon या Flipkart पर नहीं मिल रहा है. आइए जानते हैं कहां और कितने डिस्काउंट पर इसे खरीद सकते हैं आप.
फ्लिपकार्ट या ऐमेजॉन पर नहीं आप इस स्मार्टफोन Jio Mart से सस्ते में खरीद सकते हैं. इस पर सात हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट के बाद iPhone 14 की कीमत 79,900 रुपये से घटकर 72,900 रुपये हो गई है. हालांकि, ये ऑफर सीमित समय के लिए है. इसका फायदा सिर्फ iPhone 14 पर है. सीरीज के बाकि मॉडल्स ओरिजनल प्राइस पर ही मिल रहे हैं.
ऐपल का यह फोन 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. इसे डिस्काउंट के बाद आप 72,900 रुपये में खरीद सकेंगे. लेकिन ये कीमत बैंक ऑफर के बाद की है. इस फोन को आप डिस्काउंट पर Jio Mart ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे. इस पर 5000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक ऑफर के तहत मिल रहा है. 91 मोबाइल्स के मुताबिक 2000 रुपये का डिस्काउंट जियो मार्ट दे रहा है.
Apple iPhone 14 में आपको 6.1-inch का OLED डिस्प्ले मिलता है. हैंडसेट A15 Bionic चिपसेट के साथ आता है. इसमें 128GB, 256GB और 512GB का स्टोरेज मिलता है. हैंडसेट को iOS 16 स्टेबल वर्जन पर काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G सपोर्ट, वाई-फाई, डुअल सिम, ब्लूटूथ, जीपीएस और दूसरे फीचर्स मिलते हैं.
इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 12MP का है. दूसरा लेंस भी 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. फ्रंट में कंपनी ने 12MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









